फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sinchpal arrested for molesting woman employee in office chandauli

चंदौली : ऑफिस में महिला कर्मचारी से छेड़खानी के आरोप में सींचपाल गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Sep 2019 08:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 07 Sep 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
sinchpal arrested for molesting woman employee in office chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंदौली मुख्यालय स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में तैनात एक महिला परिचारक ने विभागीय सींचपाल पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार को पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने उसके कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मुख्यालय पर सिंचाई विभाग का उप कार्यालय है। यहां तैनात पीड़ित महिला परिचारक ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार की दोपहर वह कार्यालय में मौजूद थी। इस दौरान एक-दो अधिकारी कर्मचारी दूसरे कमरे में विभागीय कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान सींचपाल अरविंद सोनकर वहां पहुंचा और अचानक गाली गलौच करने लगा। वहीं हाथ पकड़कर खींचते हुए बगल के कमरे में ले गया। इस दौरान उसने छेड़खानी करने की कोशिश की। शोर मचाने के बाद कर्मचारी उसे छोड़कर कमरे से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने दफ्तर में मौजूद अधिकारियों-कमर्चारियों को आपबीती सुनाई। इसके बाद शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचकर सींचपाल को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया गया। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने के बाद छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed