{"_id":"590dd8da4f1c1b06464442c1","slug":"shocking-incident-at-sonbhadra-beating-a-pregnant-woman-on-the-train-tearing-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में शर्मनाक घटना, ट्रेन में गर्भवती महिला को पीटा, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्र में शर्मनाक घटना, ट्रेन में गर्भवती महिला को पीटा, कपड़े फाड़े
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sat, 06 May 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव स्थित मायके में आई ममता साहू की कुछ लोगों ने शनिवार की सुबह त्रिवेणी एक्सप्रेस में बैठने को लेकर हुए विवाद में पिटाई कर दी। दुद्धी स्टेशन पर पहुंचने ही महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और स्टेशन मास्टर से शिकायत कर ट्रेन को रोकवा लिया।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने ट्रेन में उसे मारा-पीटा और उसका कपड़ा फाड़ दिया। गर्भवती होने के बावजूद उसके पेट पर मारा। स्टेशन मास्टर ने करीब 15 मिनट ट्रेन रोका लेकिन फिर बिना कोई कार्रवाई किये ट्रेन रवाना कर दिया। महिला ने पुलिस को भी सूचना दी लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह भोलेनाथ के दर्शन व शिवचर्चा में अपनी मां और दादा-दादी के साथ सोनभद्र के अखोरी गई थी। दर्शन कर के अखोरी स्टेशन से ट्रेन पकड़कर दुद्धी आ रही थी। रेणुकूट से ट्रेन में सवार हुए 15-20 लोगों ने बैठने को लेकर उससे विवाद किया और उसे मारा पीटा।
विज्ञापन
ट्रेन से ही वह पुलिस को मोबाइल लगा रही थी लेकिन नेटवर्क न होने के नाते नंबर नहीं लगा। पीड़िता का आरोप है कि पीटने वालों ने उसका गला दबाने का भी प्रयास किया, लेकिन बोगी में मौजूद अन्य यात्रियों की मदद से उसकी जान बच सकी।
कुछ लोगों ने ट्रेन रोकी थी, लेकिन स्टेशन के कुछ लोगों ने टीटी से मिलीभगत करके आरोपियों सहित ट्रेन को छोड़ दिया। स्टेशन मास्टर अरूण पांडेय का कहना है कि महिला ने शिकायत की थी, उसकी जांच की जा रही है।