फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sexual harassment with teenage girl in sidhari azamgarh

किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया

Thu, 13 Feb 2020 08:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 13 Feb 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Sexual harassment with teenage girl in sidhari azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है, पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के परिवार की एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। परिवार सभी पुरूष सदस्य मौके से फरार हैं, जिस समय दुष्कर्म की घटना हुई, उस समय एडीजी जोन जिले में मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीया एक किशोरी गुरुवार को तीन बजे के लगभग कुछ सामान लेने के लिए गांव में स्थित दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान किशोरी का पड़ोसी युवक रवि पुत्र अशोक ने उसे अपने घर में खींच लिया। इसके बाद रवि ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के चीख पुकार पर जब आसपास के लोग मौके पर जुटे तो आरोपी किशोरी को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची को तत्काल जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं पुलिस ने आरोपी के घर पर मौजूद महिला को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में ली गई महिला के साथ आरोपी रवि के बड़े भाई ने छह साल पहले दुष्कर्म किया था और बाद में समझौता होने पर उसने दुष्कर्म पीड़िता के साथ ही व्याह भी कर लिया था। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी रवि की तलाश में पुलिस जुट गई है।

सीओ सिटी इला मारन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed