फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Secretary of the Association of jamming businessman shot dead in varanasi

वाराणसी में ठेला व्यवसायी संघ के सचिव की सरेराह गोली मारकर हत्या

Tue, 17 Jan 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 17 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
 Secretary of the Association of jamming businessman shot dead in varanasi
फेरी-पटरी, ठेला व्यवसायी संघ के सचिव प्रमोद निगम - फोटो : अमर उजाला
इंग्लिशिया लाइन-मलदहिया मार्ग स्थित भारत शिक्षा मंदिर के समीप मंगलवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने फेरी-पटरी, ठेला व्यवसायी संघ के सचिव और स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े प्रमोद निगम (60) की हत्या कर दी।
विज्ञापन

व्यस्त मार्केट में सरेराह वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए मलदहिया चौराहा की ओर भाग निकले।
प्रमोद को को निजी अस्पताल ले जाया गया उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से .32 बोर के दो खोखे बरामद किए है। प्रमोद की हत्या की ठोस वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सामने यही आया कि हत्या से कुछ घंटे पूर्व खुले में लघुशंका कर रहे दो लोगों से उनका विवाद और हाथापाई हुई थी। पुलिस घटनास्थल के समीप की दो दूकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेला, पटरी और फेरी वालों की हक की लड़ाई के लिए जीवन गुजार देने वाले प्रमोद निगम इन दिनों स्वच्छ भारत मिशन से जुड़कर काम कर रहे थे। हुकुलगंज निवासी प्रमोद  की इंग्लिशिया लाइन तिराहा पर पटरी पर बेल्ट, चश्मा और टोपी की दूकान थी।  
घटना की जानकारी पाकर डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी नितिन तिवारी मलदहिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचे।
बताया जाता है कि हत्या के कुछ घंटे पूर्व इंग्लिशिया लाइन तिराहा स्थित जवाहर मार्केट के सामने के पार्क में शराब के नशे में धुत होकर लघुशंका कर रहे दो लोगों को प्रमोद ने मना किया तो वो उनसे उलझ गए थे।
प्रमोद का कहना था कि वो पार्क की साफ सफाई करा रहे हैं और शराब के नशे में धुत होकर लोग यहां लघुशंका कर रहे हैं।
इस दौरान बात बढ़ने पर हाथापाई भी हुई थी लेकिन फिर मामला शांत हो गया था। इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि वारदात से जुड़े सभी बिंदुओं की पड़ताल क्राइम ब्रांच कर रही है।

उधर, प्रमोद की हत्या की खबर पाकर कैंट से सिगरा तक के ठेला और पटरी व्यवसायी विरोध में दूकानें बंद कर मलदहिया स्थित निजी अस्पताल के बाहर पहुंच गए थे। सभी का कहना था कि अब उनकी लड़ाई कौन लड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed