फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school teacher woman murder by attack on head dead body found lanka varanasi

सिर पर हमला कर शिक्षिका की हत्या, पुलिस को दो साल पहले पत्नी के जेवर लेकर भागे पति पर शक

Mon, 12 Aug 2019 05:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Aug 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
school teacher woman murder by attack on head dead body found lanka varanasi
निवेदिता (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में एक शिक्षिका की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर में रहने वाली प्राइवेट स्कूल की टीचर निवेदिता सिंह(32) का शव सोमवार दोपहर उसके घर में खून से लथपथ मिला। निवेदिता के सिर, आंख सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे और कमरे में जगह-जगह खून गिरा हुआ था। लंका पुलिस ने आशंका जताई है कि दो साल से लापता चल रहे पति शैलेंद्र ने निवेदिता की हत्या है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : कुर्बानी के लिए लाए गए पांच ऊंट पुलिस ले आई, डीएम ने प्रथा बंद करने की अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन


नगवां निवासी सुबोध ठाकुर ने लगभग 10 साल पहले अपनी बेटी निवेदिता की शादी नरोत्तमपुर के कल्लू सिंह के बेटे शैलेंद्र से की थी। ग्रामीणों के अनुसार लगभग दो साल पहले पत्नी के जेवर लेकर शैलेंद्र गायब हो गया था। इसके बाद से निवेदिता अपनी दिव्यांग बेटी के साथ रह रही थी। इस बीच निवेदिता के ससुर का भी कहीं पता नहीं लगा।

सोमवार दोपहर निवेदिता से ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चे उनके घर गए और दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो पड़ोसियों को शंका हुई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस घर के अंदर घुसी तो खून से लथपथ निवेदिता का शव दिखा। 

ये भी पढ़ें : आजमगढ़ : खूबसूरत ना होने पर पति ने फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, महिला पहुंची थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed