फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school manager murder in azamgarh

आजमगढ़ में बेखौफ बदमाश, स्कूल सचांलक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 

Sun, 29 Oct 2017 12:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 29 Oct 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
school manager murder in azamgarh
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ निवासी स्कूल संचालक अखिलेश कुमार (22) की शुक्रवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर जबतक कोई मौके पर पहुंचता आरोपी फरार हो चुके थे। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ लालगंज और एसओ बरदह के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन


आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव निवासी स्व. बलिहारी राम दिल्ली के नागीन बिहार नजफगढ़ में रहते थे। वहीं पर बसपा की सक्रिय राजनीति कर रहे थे। उन्हें दिल्ली के नांगलोई विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था। कुछ दिन पूर्व उनका निधन हो गया। उनका पूरा परिवार भी दिल्ली में रहता था।
विज्ञापन


बलिहारी के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा बड़ा बेटा अरविंद उसकी पत्नी और दो बच्चे और छोटा बेटा अखिलेश कुमार थे। अरविंद और अखिलेश दिल्ली में घर के पास अंबेडकर इंटर कालेज चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों स्कूल के साथ-साथ प्रापर्टी डिलिंग का भी काम करते थे। चार दिन पूर्व अरविंद, अखिलेश के अलावा इलाहाबाद का रहने वाला वाहन चालक अरविंद, फिरोजाबाद जिले के दो प्राइवेट बॉडीगार्ड चरकरन सिंह और श्रीनिवास सिंह नर्वे आए हुए थे।

शुक्रवार की सुबह पौने आठ बजे के करीब दोनों बाडीगार्ड चालक को लेकर ठेकमा बाजार से नाश्ता लेने चले गए। अरविंद मकान के दूसरे तल पर शौच करने चला गया।

अखिलेश आंगन में चार पाई पर बैठा हुआ था। इस दौरान कुछ नकाबपोश बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर अखिलेश को घायल कर दिया। अरविंद को घटना की जानकारी गोली की आवाज सुनने पर हुई तो वह भागकर नीचे पहुंचे।

इस दौरान दो नकाबपोश बदमाशों को भागते हुए देखा। आनन-फानन में अखिलेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी/प्रभारी एसपी सुभाष चंद्र गंगवार कहना है कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस कई प्रमुख बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है। 

चेक बाउंस होने को लेकर चल रहा था विवाद 

school manager murder in azamgarh
जांच करती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव निवासी अरविंद कुमार ने जल्द ही अपने गांव के राजेश से दिल्ली में स्थित उसका मकान खरीद लिया था। इस दौरान वह कुछ रुपये नगद दे दिया। शेष रकम का भुगतान के लिए चेक थमा दिया।

जो बाउंस हो गया। उक्त रुपये को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। मामला अभी भी न्यायालय में लंबित है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव में दिनदहाड़े बसपा नेता के पुत्र की गोली मारकर हत्या से दहशत का माहौल है।

अरविंद का घर गांव से थोड़ा अलग है। हत्या की जानकारी के बाद लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि आसपास घर नहीं होने के कारण हमलावरों को कोई देख नहीं पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed