{"_id":"5723c7fa4f1c1b6056a91ada","slug":"school-building-fires","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बिल्डिंग में धधकी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बिल्डिंग में धधकी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 30 Apr 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा पब्लिक स्कूल के दूूसरे तल के कमरे में आग लगने के बाद उठता धुआं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमदत्तपुर क्षेत्र की ओमनगर कॉलोनी स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के एक कमरे में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने के वक्त स्कूल में बच्चे नहीं थे और सिर्फ प्रबंधक का परिवार था। आग की लपटों को विकराल रूप लेता देख प्रबंधक का परिवार नीचे भागा और सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान कॉलोनी में अफरातफरी का माहौल रहा। आग लगने से लगभग दो लाख रुपये का सामान और जरूरी कागजात राख हो गए। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
कैंट थाना अंतर्गत ओम नगर कॉलोनी में सगे भाई नरेंद्र कुशवाहा और संजय कुशवाहा का दो मंजिला मकान है। भूतल और प्रथम तल पर प्लेग्रुप से कक्षा आठ तक का कृष्णा पब्लिक स्कूल संचालित होता है जबकि दूसरे तल पर दोनों भाइयों का परिवार रहता है। संजय एलआईसी एजेंट भी हैं। इन दिनों वे अपनी पत्नी वृंदा को लेकर उनके मायके देवरिया गए हैं। शुक्रवार को 11 बजे के लगभग स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी और बच्चे जा चुके थे। दोपहर बाद करीब एक बजे संजय के कमरे से धुआं उठने लगा और थोड़ी ही देर में धू-धू कर आग की लपटें निकलने लगीं। धीरे-धीरे पूरा कमरा आग की लपटों से घिर गया। लगभग सवा बजे पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी ने ढाई बजे तक आग पर काबू पा लिया। नरेंद्र ने बताया कि संजय के कमरे में रखा कंप्यूटर, आलमारी, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित उनके एलआईसी के कागजात भी जल गए हैं।