{"_id":"6ac69bbf38359b4b8f0624d7","slug":"mother-and-daughter-in-car-attacked-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-169345-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कार सवार मां-बेटी पर हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कार सवार मां-बेटी पर हमला, घायल
Thu, 08 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा भट्ठे के पास गाड़ी का शीशा तोड़ते युवक की वायरल वीडियो से ली गई फो
रायबरेली। जगतपुर के उड़वा गांव के पास बुधवार सुबह कार सवार मां-बेटी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले से कार में बैठी 12 वर्षीय बच्ची सहम गई और चीखते हुए मां से बोली- मम्मी, बचा लीजिए प्लीज। महिला भी कार के अंदर से मदद के लिए गुहार लगाती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान के दो बेटों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
उड़वा गांव निवासी रिद्धिमा सिंह सुबह करीब सात बजे अपनी बेटी को कार से स्कूल छोड़ने जा रही थीं। गांव के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने उनकी कार रोक ली। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने कार पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। हमले से कार में बैठी बच्ची घबरा गई। मां-बेटी ने बचाव के लिए शोर मचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
सीओ डलमऊ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि रिद्धिमा सिंह पत्नी कुंवर मोहित सिंह और ग्राम प्रधान रमेश मिश्रा के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद है। इसी विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। मामले में प्रधान के दो बेटों रीतेश मिश्रा, सत्यम मिश्रा के अलावा शिवम मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रिद्धिमा की तहरीर पर प्रधान के दोनों बेटों, शिवम मिश्रा और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि घटना से उनके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।