फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party workers meet sonbhadra firing victims said stand with always ghorawal

सोनभद्र हत्याकांड : सड़क से संसद तक अधिकार की लड़ाई लड़ेगी सपा, सपाइयों ने पीड़ितों से जाना दुख-दर्द

Tue, 23 Jul 2019 08:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Jul 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party workers meet sonbhadra firing victims said stand with always ghorawal
सपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम। - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में सपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उभ्भा गांव पहुंचा। सपा नेताओं ने उभ्भा नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उनसे घटना की जानकारी ली। इसके अलावा घटनास्थल का भी दौरा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। सपा नेता करीब 50 मिनट तक उभ्भा गांव में रहे।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ पार्टी के दो दर्जन नेता उभ्भा गांव पहुंचे। सभी नेता सोनभद्र की सीमा के पास मिर्जापुर जिला के कलवारी के रास्ते घोरावल पहुंचे और वहां से उभ्भा गांव के लिए निकले। वहां पहुंचते ही वे सबसे पहले मृतकों के परिजनों से मिले और उनसे घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


नेताओं ने मृतकों व घायलों के परिजनों से हालातों के बारे में पूछा और शासन से दी जा रही सहायता व सुविधाओं की जानकारी ली। मृतक रामसुंदर की पत्नी सीता ने बताया कि उसके पति के अलावा उसकी देवरानी सुखवंती की भी गोलीकांड में मौत हुई है, जबकि उसके देवर रामनाथ, देवर रामधनी व सास सीतादेवी भी घायल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अशोक की पत्नी लालदेई ने बताया कि उसकी चचिया सास बसमतिया की भी गोलीकांड में मौत हुई है। लालदेई ने बताया कि उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके लालन पालन के लिए वह चिंतित है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से उन्हें जिला प्रशासन ने पांच लाख, मुख्यमंत्री ने द्वारा 5.25 लाख व समाज कल्याण विभाग द्वारा 4.125 लाख रुपये का चेक व राहत पैकेज मिला है।

भाजपा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता


नरेश उत्तम ने उभ्भा नरसंहार के पीड़ितों के परिजनों को आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी की पूरी सहानुभूति उनके साथ है। मृतक आदिवासियों के परिजनों को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सपा सड़क से संसद तक उनकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

पीड़ितों से मिलने के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का भी जायजा लिया और पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर घोरावल के पूर्व विधायक रमेशचंद्र दूबे, चुनार के पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष आशीष यादव, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एबाद अहमद, चंदौली जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, श्यामबिहारी यादव, संजय यादव, बाबूलाल यादव, कृष्णा शर्मा मौजूद रहे।

सिर्फ पांच गाड़ियों से जाने दिया :
सपा प्रतिनिधिमंडल कलवारी के रास्ते मिर्जापुर जनपद से घोरावल तहसील क्षेत्र में प्रवेश किया। घोरावल नगर के मुक्खा मोड़ के रास्ते सपा नेताओं ने उभ्भा जाने लगे। उभ्भा से करीब चार किमी पहले कन्हारी मोड़ पर गाड़ियों के काफिले को पुलिस ने रोक दिया और सिर्फ पांच गाड़ियों से जाने की इजाजत दी। नोंक-झोंक के बाद सपा नेताओं ने पांच गाड़ियों से उभ्भा गांव में प्रवेश किया।

प्रदेश अध्यक्ष को दुख सुनाकर फफक पड़ीं सीता, लालदेई :
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के नेतृत्व में उभ्भा गए प्रतिनिधिमंडल को अपना दु:ख दर्द बताते हुए रामसुंदर की विधवा सीता व अशोक की विधवा लालदेई फफक कर रो पड़ी। उसने कहा कि दस लाशें गिरने के बाद घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के लोगों के पहुंचने का क्या काम था। अगर घटना के पहले मामले को सुलझाया गया होता तो शायद इतनी जानें ना जाती।

इस जमीन को तीन पीढ़ियों से उनके दादा परदादा जोत कोड़ रहे हैं। इस जमीन को लेकर उनके पतिए परिजनों व गोंड़ लोगों पर फर्जी मुकदमे लादे गए। उन पर गुंडा एक्ट लगाया गया, जिला बदर किया गया। पुलिस प्रशासन से लेकर हाईकोर्ट तक गरीब आदिवासियों की कोई सुनवाई नही हुई। घर के बच्चे हाईस्कूल इंटरमीडिएट करने के बाद बेरोजगार बनकर घूमते रहते हैं। उन लोगों के पास खेती व मजदूरी ही एकमात्र सहारा है। उन्हें रोजी रोटी के लिए जमीन चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed