फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party state pesident said bjp responsible for sonbhadra clash firing incident

सोनभद्र : पीड़ितों से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, बोले- हत्याकांड के लिए बीजेपी जिम्मेदार

Tue, 23 Jul 2019 07:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Jul 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party state pesident said bjp responsible for sonbhadra clash firing incident
पीड़ितों से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली के उभ्भा गांव में दस लोगों की हत्या के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर आरोप लगाकर सपाइयों को विरोध करने का मौका दे दिया है। मंगलवार को निषेधाज्ञा की धज्जियां उड़ाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय से न्याय यात्रा निकाली। कई जगहों पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे धक्कामुक्की कर आगे बढ़ते रहे।

विज्ञापन


राबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड पर पीएसी और कई थानों की फोर्स के साथ डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसपी सलमान ताज पाटिल ने रोक दिया। जबरदस्ती आगे जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के कड़े रुख को भांपते हुए वे उसी जगह धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने डीएम को मांगपत्र सौंपा। इसके पहले उभ्भा पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात कर घटना के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उधर करमा समेत कई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका। जुलूस के चलते जाम में कई स्कली बसें समेत अन्य वाहन फंसे रहे, जिससे बच्चों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से जिले के अलावा, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली और वाराणसी से कार्यकर्ता, सोनभद्र के सपा कार्यालय पर पहुंचने लगे थे। दोपहर साढ़े 12 बजे कार्यकर्ता तहसील के लिए कूच कर गए। उरमौरा गांव में राजमार्ग पर एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, अरूण कुमार दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए।

samajwadi party state pesident said bjp responsible for sonbhadra clash firing incident
धरना देते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद कार्यकर्ता, पुलिसकर्मियों को धक्का देते हुए आगे बढ़ गए। इमरती, ओवर ब्रिज, बढ़ौली चौक पर भी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता धक्का देते हुए आगे बढ़ गए। लेकिन बीरेश्वर महादेव मंदिर के आगे सिविल लाइंस रोड पर डीएम और एसपी ने प्रदेश अध्यक्ष और उनके समर्थकों को रोक दिया। इससे नाराज होकर धरने पर बैठ गए।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि उभ्भा में 17 जुलाई का प्रधान यज्ञदत्त सैकड़ों समर्थकों साथ हथियारों से लैश होकर निहत्थे आदिवासयों पर हमला कर तीन महिला और सात पुरषों को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों आश्रितों को 20-20 लाख मुआवजा, एक-एक व्यक्ति को नौकरी और घायलों को पांच-पांच लाख मुआवजा दें।

प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराकर दोषियों को नौकरी से बर्खास्त किया जाए। पूर्व राज्य मंत्री व्यासजी गोड़ और मुन्नी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासियों को न्याय नहीं मिल रहा। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दूबे, पूनम सोनकर और जगदम्बा सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की मिलीभगत से उभ्भा में घटना हुई।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, भाईलाल कोल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, जिलाध्यक्ष विजय यादव, मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष आशीष यादव, चंदौली के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, वाराणसी के जिलाध्यक्ष पियूष यादव और वंदना चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों का शोषण कर रही है। रवि गोड़, रूपेश दूबे, एबाद अहमद, बृजेश यादव, दिग्विजय सिंह, मनोज सिंह काका, वंदना चौबे, शिवशंकर यादव, संजय यादव, रामनिहोर यादव, श्यामबिहारी यादव, डॉ. गोपाल सिंह, हिदायत उल्ला खां, मो. सईद कुरैशी रमेश यादव, परवेज अहमद, नीतिश पांडेय, अनिल प्रधान, प्रमोद यादव, मन्नू पांडेय, कमलेश यादव, महफूज आलम आदि मौजूद रहे।

विरोध-प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता


भाजपा नेताओं का होर्डिंग फाडने का प्रयास :
राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर मंगलवार को सपा के जुलूस में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा केे प्रदेश अध्यक्ष, विधायक  समेत अन्य नेताओं की लगी होर्डिंग को फाडने का प्रयास किया। यह देख फोर्स के साथ एएसपी ओपी सिंह दौड़ पड़े। ओबरा एसओ विजय प्रताप सिंह धक्का देकर होर्र्डिंग पीट रहे कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। रास्ते में कार्यकर्ता कोई उपद्रव न करें, इसके मद्देनजर फोर्स चौकन्ना दिखी।

रोकने का नहीं किया प्रयास :
सपा कार्यालय से कार्यकर्ता मोदी और योगी सरकार के खिलाफ न्याय यात्रा निकाली। उरमौरा समेत कई स्थानों पर फोर्स के साथ एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, अरूण कुमार दीक्षित, एसडीएम यमुनाधर चौहान, सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ राहुल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के आगे खड़ा कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग सफल नहीं हुए। क्योंकि सभी पुलिसकर्मी मन से रोकना नहीं चाह रहे थे।

एक वर्ग के कुछ पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं को रोकने की बजाय उन्हें आगे बढने दे रहे थे। यह देख अधिकारी परेशान हो गए थे। एसपी सलमान ताज पाटिल ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

भूख, प्यास से तड़पते रहे बच्चें :
सपा की न्याय यात्रा आम लोगों के लिए मुसीबत बनी रही। राबर्ट्सगंज में बढ़ौली चौक से सिविल लाइंस रोड पर जुलूस के चलते करीब आधे घंटे तक आवगमन ठप रहा। जाम में कई स्कूली बस समेत अन्य वाहन फंसे रहें। वाहनों में बैठे छात्र-छात्राएं भूख, प्यास से तड़पड़ते रहे। समय से बच्चों के न पहुंचने पर अभिभावक भी परेशान रहे और वे वाहन चालक और स्कूल से जुड़े लोगों के मोबाइल पर कॉल कर बच्चों के बारे में जानकारी लेते रहे। सपा की यात्रा समाप्त होने के बाद वाहन निकल सकें।

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। एसडीएम ने कुछ सपाजनों को मांगपत्र देने के लिए परमिशन दिया है। सपा के कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। उसका अवलोकन कर निशेषधाज्ञा का उलंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed