फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party MLA audio viral in azamgarh

होश में रहकर बात करो, नहीं तो आकर सिखा दूंगा...सपा विधायक का ऑडियो वायरल

Mon, 17 Jul 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 17 Jul 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party MLA audio viral in azamgarh
सपा विधायक के नाम से धमकाने वाला आडियो वायरल
होश में रहकर बात करो, नहीं तो आकर सिखा दूंगा। शकील हमारे बड़े भाई हैं... उनसे कायदे से व्यापार करो। ये धमकी ये धमकी आजमगढ़ जिले के गोपालपुर से सपा विधायक नफीस अहमद के नाम से बिलरियागंज के एक व्यापारी को दी गई है। इसका ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मचा है।  
विज्ञापन


जिले में रविवार को गोपालपुर के सपा विधायक के नाम से बिलरियागंज के व्यापारी को हड़काने का ऑडियो जारी होते ही हड़कंप मच गया। ऑडियो में अपने आप को विधायक बताने वाला शकील नाम के व्यापारी को अपना बड़ा भाई बता रहे हैं और व्यापारी से शकील के साथ की गई बदतमीजी के बारे में पूछ रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापारी के विरोध करने पर वो होश में रहने की धमकी देते हुए आकर सिखाने की बात कह रहे हैं। व्यापारी विशाल जायसवाल ने बताया कि वो एक तेल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर है। शहर निवासी शकील सुपर स्टाकिस्ट हैं। उन्हीं से वो माल लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल ने उन्हें तेल के लिए आर्डर दिया था, लेकिन आरोप है कि शकील की ओर से दो रुपये कम मूल्य वाला माल भिजवा दिया गया। एतराज जताने और माल वापस लेने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

विशाल का आरोप है कि शकील ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। इसी दिन 25 जून को खुद को गोपालपुर का विधायक बताने वाले ने उन्हें फोन कर धमकी दी थी। विशाल ने आरोप लगाया कि विधायक के अलावा अन्य रसूखदारों ने भी उन्हें दूकान सील कराने की धमकी दी।

कहा कि जल्द ही मामले की तहरीर दी जाएगी। 

ऑडियो राजनीतिक साजिश

samajwadi party MLA audio viral in azamgarh
samajwadi party
गोपालपुर से सपा विधायक नफीस अहमद ने कहा कि उनकी ओर से किसी को धमकी नहीं दी गई है। वो विशाल जायसवाल को नहीं जानते हैं। ये राजनीतिक साजिश है। कुछ लोग चर्चा में आने के लिए इस तरह के घृणित कदम उठा रहे हैं।

मामले में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विधायक की धमकी देने वाले ऑडियो के वायरल होने का मामला संज्ञान में नहीं है। अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। यदि व्यापारी की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed