फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sabotage and chaos after beating Student in bhu campus

बीएचयू में युवती के साथ बैठे छात्र की पिटाई के बाद तोड़फोड़, हंगामा

Thu, 02 Feb 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 02 Feb 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
sabotage and chaos after beating Student in bhu campus
विश्वनाथ मंदिर से हास्टल मार्ग तक चार घंटे मची रही अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गुरुवार को चार घंटे तक जमकर बवाल हुआ। वजह बनी, विश्वनाथ मंदिर में एक युवती के साथ बैठे बीएससी (कृषि) के छात्र की पिटाई। इसकी जानकारी होते ही कृषि विज्ञान संस्थान के उसके साथी हंगामे पर उतर आए।
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर परिसर में तोड़फोड़ के बाद दूकानें बंद करा दीं। उधर से आने जाने वाले भी उनके गुस्से का शिकार हुए। पिटाई करने के आरोपी छात्र के निष्कासन की मांग करते हुए कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों ने एसआरके हास्टल चौराहा और विज्ञान संकुल चौराहा पर सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन

प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अलावा मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स की लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार शाम चार बजे हंगामा थमा। बताया जा रहा है, युवती के साथ बैठे छात्र का वीडियो बनाने को लेकर ये बवाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर बारह बजे विश्वनाथ मंदिर में बीएससी (कृषि) प्रथम वर्ष का छात्र राहुल कुमार एक युवती के साथ बैठा था। इसी बीच बिरला हास्टल का छात्र शुभम मिश्रा पहुंचा और उसने राहुल की पिटाई कर दी।
इसकी जानकारी होते ही कृषि विज्ञान संस्थान के सौ से अधिक छात्र राहुल की तरफ से विश्वनाथ मंदिर पहुंच गए। उन्होंने शुभम को पकड़कर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया। मामला तब बिगड़ा जब सुरक्षा कर्मियों ने शुभम को छोड़ दिया।
इससे नाराज कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों ने प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम की मौजूदगी में ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। जबरन मंदिर की दूकानें बंद करवा दीं। 

मुंह पर कपड़ा बांधे और हाथों में लाठी-डंडा लिए छात्र

sabotage and chaos after beating Student in bhu campus
विश्वनाथ मंदिर से हास्टल मार्ग तक चार घंटे मची रही अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
ऑटो और रिक्शा वालों को पीटकर वहां से भगा दिया। कुछ देर यहां चक्काजाम के बाद मुंह पर कपड़ा बांधे और हाथों में लाठी-डंडा लिए छात्र विज्ञान संस्थान संकुल चौराहा पहुंचे। वहां सड़क जाम कर दी। तब तक बिरला हास्टल के 10-15 छात्र भी उनके विरोध में वहां पहुंच गए।
मामला बढ़ता देख कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र यहां से अपने हास्टल लौट गए। बाद में फिर उन्होंने एसआरके हास्टल के पास चक्काजाम कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के कार्रवाई के आश्वासन के बाद शाम करीब चार बजे चक्काजाम खत्म किया।
शाम को विश्वनाथ मंदिर पर दूकानें खुलवाने को लेकर फिर बवाल होते-होते बचा। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए। हालांकि दूकानें नहीं खुलीं।
विज्ञान संकुल चौराहे पर चक्काजाम कर रहे कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों ने मीडियाकर्मियों पर भी हमला किया।
दो पत्रकारों की उन्होंने पिटाई की और उनका कैमरा छीनने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed