{"_id":"593c17f24f1c1b2b1a8b45a2","slug":"rto-chandauli-arrested-serious-charges-of-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़पति एआरटीओ चंदौली चेकिंग में गिरफ्तार, वसूली के हैं गंभीर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़पति एआरटीओ चंदौली चेकिंग में गिरफ्तार, वसूली के हैं गंभीर आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
RTO Chandauli RS Yadav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली का निलंबित एआरटीओ आरएस यादव को मछलीशहर पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 5:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। एआरटीओ लखनऊ से इनोवा गाड़ी से वारणसी की तरफ जा रहा था। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि एआरटीओ पर चंदौली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
इन वसूली के जरिये करोडों रुपये जमा करने के आरोप हैं। एसपी चंदौली ने एसपी जौनपुर शैलेश पांडेय को सूचना दिया कि निलंबित एआरटीओ आरएस यादव इनोवा गाड़ी यूपी 65 ईटी-5152 से प्रतापगढ़ की तरफ से आ रहा है।
विज्ञापन
इस सूचना पर मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर की पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पवारा टोल से एआरटीओ की इनोवा गाड़ी निकली। एसओ मुंगराबादशाहपुर ने इसकी सूचना मछलीशहर पुलिस को दी।
विज्ञापन
जहां मछलीशहर पुलिस ने थाने के सामने एआरटीओ आरएस यादव को गिरफ्तार कर चंदौली पुलिस को सूचना दी। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि चंदौली पुलिस की दो टीमे मछलीशहर आ गई हैं। उन्होंने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।