{"_id":"5942a9194f1c1bd01a8b4815","slug":"rs-yadav-worth-50-crores-hotel-seals-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली कमाई का कुबेर: आरएस यादव पर और कसा शिकंजा, 50 करोड़ का होटल सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काली कमाई का कुबेर: आरएस यादव पर और कसा शिकंजा, 50 करोड़ का होटल सील
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ आरएस यादव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजे गए चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव पर अब वीडीए ने भी शिकंजा कसते हुए तकरीबन पचास करोड़ कीमत वाले होटल वेस्ट इन को सील कर दिया है। यह होटल एआरटीओ के निजी चालक महेंद्र मौर्या के नाम है।
विज्ञापन
महेंद्र के ही नाम इसका नक्शा भी पास कराया गया है लेकिन मंजूरी दो मंजिल की ही होने के बावजूद चार मंजिला होटल खड़ा कर दिया गया। गुरुवार को मौके पर पहुंची वीडीए की टीम ने अवैध रूप से निर्मित दोनों मंजिल खाली कराई। दोनों मंजिलों के साथ सीढ़ी भी तत्काल प्रभाव से सील कर दी गई।
विज्ञापन
वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे के निर्देश पर बुधवार को विभागीय अभियंताओं ने होटल वेस्ट इन का निरीक्षण किया था। वर्ष 2013 में पास कराए गए नक्शे के आधार पर मौके पर हुए निर्माण की स्थिति देखी गई थी। दो मंजिल के नक्शे पर चार मंजिला होटल खड़ा पाया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को जोनल अधिकारी राज कुमार गुप्ता की अगुवाई में कैंट पुलिस के साथ अधिकारियाें और उड़ाका दल की टीम दोपहर करीब एक बजे होटल वेस्ट इन पहुंची। टीम के पहुंचते ही होटल के कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मच गई।
टीम सीधे होटल के अंदर गई और स्वीकृत नक्शे के आधार पर बने बेसमेंट और दो मंजिलों को छोड़कर बाकी हिस्से को सील कर दिया गया। जोनल अधिकारी ने बताया कि नक्शे के विरुद्ध कराए गए अवैध निर्माणों को सील करते हुए ऊपर जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।