फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rs 40 lakh seized in Lohta

लोहता में 40 लाख रुपये जब्त

Fri, 13 Jan 2017 02:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Fri, 13 Jan 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
Rs 40 lakh seized in Lohta
ट्रेन में पकड़ी करेंसी
आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर जिले में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के  दौरान गुरुवार को लोहता पुलिस ने 40 लाख रुपये जब्त किए। कपसेठी पुलिस ने 50 लाख रुपये नगद और फूलपुर पुलिस ने 2.77 किलोग्राम सोने के जेवर पकड़े लेकिन छानबीन और तस्दीक के बाद उन्हें छोड़ दिया। बलिया के बहेरी चट्टी के समीप एक दवा कारोबारी का एक लाख 82 और गाजीपुर में एक कार से 2 लाख 27 हजार नकदी जब्त की गई।
विज्ञापन


सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि वाराणसी से भदोही जा रही एक इंडिगो कार की तलाशी के दौरान उसकी डिक्की से 40 लाख रुपये नगद बरामद हुए। खुद को एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताने वाले कार चालक मयंक श्रीवास्तव रुपयों के बारे में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने धनराशि जब्त कर ली। अधिकारियों की टीम ने मयंक से पूछताछ की। उधर, कपसेठी चौराहे पर वाराणसी से भदोही जा रही कैशवैन में रखे बक्से से पुलिस ने 50 लाख बरामद किए। थाने में हुई पूछताछ में सामने आया बरामद रुपये एक निजी बैंक के हैं और उन्हें मिर्जापुर व भदोही की शाखाओं में पहुंचाने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों ने इसके कागजात प्रस्तुत किए तो वैन को जाने दिया गया। तीसरा मामला फूलपुर थाना क्षेत्र का है। करखियांव स्थित डिग्गी बार्डर पर पैदल जा रहे एक युवक के बैग से 2.77 किलोग्राम सोने के जेवरात बरामद किए गए। बताया जाता है कि वह पहले कार में सवार था लेकिन जब तलाशी होती देखी तो कार से उतरकर पैदल जाने लगा। इस पर पुलिस को शक हुआ और रोककर उसकी तलाशी ली। बरामद जेवरात जौनपुर के एक सराफा कारोबारी के थे। कारोबारी के कागज प्रस्तुत करने पर जेवरात छोड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed