{"_id":"5a2040654f1c1b193e8b5de2","slug":"robbery-with-jewellery-businessman-at-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी पर पहले चलाई गोली और फिर लूट लिए 18 लाख के गहने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा कारोबारी पर पहले चलाई गोली और फिर लूट लिए 18 लाख के गहने
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में गुरुवार शाम दो बाइक सवार छह बदमाशों दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा कारोबारी पर धावा बोला। कारोबारी पर पहले फायरिंग की एक लाख नकदी समेत तकरीबन 18 लाख कीमत के आभूषण लूट लिए। फायरिंग में व्यवसायी बाल बाल बच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के मियांचक बाजार में निगोह निवासी प्रेमशंकर सेठ की प्रेम आभूषण भंडार के नाम की दुकान है। शाम छह बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। हसियां प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने पिस्टल दिखाते हुए ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
प्रेमशंकर ने बाइक लेकर भागने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने गोली चला दी । हालांकि गोली उनके बगल से निकल गई पर घबराहट में वे बाइक सहित गिर पड़े। बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और वापस बाजार की ओर भाग गए। कारोबारी के मुताबिक बैग में तगादे के एक लाख नगद और आधा किलो सोना करीब 15 लाख का और करीब डेढ़ लाख की लगभग चार किलो चांदी के आभूषण थे।
विज्ञापन
वारदात के बाद कारोबारी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसओ देवेंद्र सिंह, सीओ रामभवन यादव मौके पर पहुंच गई और छानबीन की। एसपी केके चौधरी ने बताया कि व्यवसायी ने एक लाख नकदी, पांच सौ ग्राम सोना और चार किलो चांदी के आभूषण लूटे जाने की सूचना दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।