{"_id":"5888a8984f1c1bbd7ecf5c3e","slug":"road-accident-in-sonebhadra-truck-hit-bike-two-person-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में तेजरफ्तार ट्रक के चपेट में आई बाइक, मासूम सहित दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्र में तेजरफ्तार ट्रक के चपेट में आई बाइक, मासूम सहित दो की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
Updated Wed, 25 Jan 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार, केस दर्ज
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा बाड़ी गांव के वैष्णो मंदिर के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ट्रक छोड़ कर चालक फरार हो गया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे हाथीनाला की तरफ से एक युवक पांच वर्षीय बालक को बाइक पर बैठाकर चोपन की ओर जा रहा था। तभी खनिज बैरियर की ओर जाने वाले मोड़ पर पूरब दिशा से तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अचानक चोपन की ओर जाने के लिए घुमा। उसी वक्त ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गए। इसके बाद चालक वाहन खड़ा कर भाग निकला।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे चोपन एसओ राजकुमार यादव और डाला चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव गंभीर रूप से घायल मासूम समेत युवक को सीचसी चोपन ले गए।
यहां डॉक्टर ने झारखंड निवासी नितिश (5) को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि उपचार शुरू होने के कुछ ही देर बाद घायल बाइक चालक राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बगही तेंदू गांव निवासी राजेन्द्र सिंह (22) की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मृतक के घरवाले भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। नितिश मृतक के साले का लड़का था। ऱाजेंद्र ससुराल से अपने घर जा रहा था।
मृतक के भाई अरविंद की तहरीर पर ट्रक और उसके चालक के विरूद्ध संबंधित धारा में केस दर्ज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।