फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Review Officer was caught in the examination of 'Munnabha

समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’

Mon, 15 Aug 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 15 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
यूपी कॉलेज स्थित केंद्र पर रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी पद की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर बैठा एक ‘मुन्ना भाई’ हाजिरी मिलान के दौरान पकड़ लिया गया। कक्ष निरीक्षक की सूचना पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने मूल अभ्यर्थी और उसके दो अन्य साथियों को भी हिरासत में ले लिया। शिवपुर थाने में पूछताछ के बाद चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। चारों आरोपी बिहार के आरा के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन


सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा का सेंटर यूपी कॉलेज में बनाया गया था। परीक्षा शुरू होने के बाद उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कराते समय कक्ष निरीक्षक को एक अभ्यर्थी पर संदेह हुआ। पूछताछ शुरू की तो पता चला कि जयशंकर पांडेय नाम के अभ्यर्थी की जगह अमित सिंह परीक्षा देने बैठा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परीक्षा प्रभारी को दी। प्रभारी की सूचना पर मौके पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि परीक्षा केंद्र के पास ही जयशंकर पांडेय और उसके दो अन्य साथी विषय तिवारी और प्रदीप पांडेय बैठे हुए हैं।
विज्ञापन



शिवपुर पुलिस जयशंकर सहित तीनोें को दबोच कर थाने ले गई। मामले को लेकर यूपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएन सिंह ने शिवपुर पुलिस को तहरीर दी। शिवपुर थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed