{"_id":"689c4d855b58834f1e0bed52","slug":"ration-dealer-of-food-grain-scam-arrested-from-ballia-accused-of-embezzling-61-lakh-rupees-eow-took-action-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खाद्यान्न घोटाले का तत्कालीन कोटेदार बलिया से अरेस्ट, 61 लाख रुपये गबन का है आरोपी; EOW ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
UP: खाद्यान्न घोटाले का तत्कालीन कोटेदार बलिया से अरेस्ट, 61 लाख रुपये गबन का है आरोपी; EOW ने की कार्रवाई
Wed, 13 Aug 2025 02:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:02 PM IST
सार
ईओडब्ल्यू की क्रैक टीम ने आरोपी को बलिया से गिरफ्तार कर बनारस ले आई। उसके खिलाफ लाखों रुपये के गबन का मामला दर्ज है। 2002 से 2005 के कार्यकाल में उसने हेरफेर किया था।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई।
- फोटो : istock
विस्तार
Varanasi News: बलिया खाद्यान्न घोटाले के आरोपी तत्कालीन कोटेदार सुनील कुमार को ईओडब्ल्यू की क्रैक टीम ने बीती शाम भीखमपुर फेफना बलिया से गिरफ्तार किया। सुनील बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के भीखमपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
क्रैक टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के क्रियान्वयन में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 2002 से 2005 के बीच बलिया के गड़वार ब्लॉक के विभिन्न गावों में क्षेत्र पंचायत अंश से मिट्टी का कार्य, नाली निर्माण, खड़ंजा, पटरी मरम्मत, संपर्क मार्ग, सीसी और पुलिया का निर्माण कराया जाना था, लेकिन कार्य मानक के अनुरूप नहीं और अधूरा पाया गया था।
विज्ञापन
प्रकरण में खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम विकास अधिकारी व कोटेदार ने मिलीभगत कर मस्टर रोल पर फर्जी श्रमिकों का नाम अंकित कर खाद्यान्न का फर्जी वितरण दिखाकर 61 लाख रुपये के शासकीय धन का गबन किया।
विज्ञापन
साक्ष्य संकलन के बाद 10 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई थी, जिसमें सुनील भी वांछित था। वह उस समय बलिया के ब्लॉक गड़वार में कोटेदार था। सुनील कुमार ने कार्य प्रभारी के तैयार फर्जी मस्टर रोल में दर्ज फर्जी श्रमिकों को खाद्यान्न का आवंटन किया।