घर बनाने आए मिस्त्री ने बलिका से किया दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में पीड़ित बलिका के दादा की तेरहवीं थी। शुक्रवार देर रात बलिका शौच के लिए घर के पास खेत में गई थी, जहां एक युवक ने उसे पकड़ लिया और गेहूं के खेत ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर बालिका अपने घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। आरोपी भी तेरहवीं में शामिल होने आया था।
बालिका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। परिवारीजन बालिका को लेकर गोपीगंज सीएचसी पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे डाक्टरों ने मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस पर लगाया आरोप
घटना के बाद आरोपी के फरार होने पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी। देर रात खुद एसपी सचिंद्र पटेल गांव के आसपास आरोपी की तलाश में जुटे रहे। एसपी ने बताया कि रेप के बाद आरोपी युवक अपनी बाइक छोड़कर फरार हुआ था।
उधर पीड़ित बलिका के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वह साधन से बलिका को पहले ज्ञानपुर जिला हॉस्पिटल ले गए उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।