{"_id":"5a91a9a04f1c1ba5268bc0ee","slug":"rape-with-niece-last-four-years-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते शर्मसारः जान से मारने की धमकी देकर भांजी से चार साल तक दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते शर्मसारः जान से मारने की धमकी देकर भांजी से चार साल तक दुष्कर्म
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
demo pic
बनारस में मामा ने रिश्तों को कलंकित कर डाला। मामा ने 18 वर्षीय भांजी के साथ चार साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मामा गिरफ्तार कर लिया है।
रामनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि जान से मारने की धमकी देकर उसके मामा ने पिछले चार साल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
परेशान होकर उसने मां को मामा की हरकतों के बारे में बता दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मामा को पड़ाव चौराहे से गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा।

Trending Videos
पैसे का दिया प्रलोभन
demo pic
पुलिस के मुताबिक पीड़िता वाराणसी स्थित एक स्कूल में इंटरमीडिएट में पढ़ती है। उसके गांव के पड़ोस में ही उसका ननिहाल है। वह अक्सर वहां आती-जाती रहती है।
पीड़िता ने बताया कि चार साल पहले उसके मामा ने पैसे का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया। किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी। लोकलाज और भय के चलते वह सब सहती रही। आजिज आकर उसने मां को आपबीती सुनाई।
इस पर मां-बाप और उनके समर्थन में दर्जनों महिलाएं थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।