फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rape with mother and molestation with daughter at azamgarh

आजमगढ़ में तमंचे के बल पर महिला के साथ बलात्कार

Sat, 09 Dec 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 09 Dec 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
rape with mother and molestation with daughter at azamgarh
rape

विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में बलात्कार की की दो सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक जगह पर बेटी के सामने मां से  बलात्कार हुआ जबकि दूसरी जगह पर दो सगे भाइयों ने एक विवाहिता से दुष्कर्म किया। दोनों मामलों में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज हुआ है। निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को थाने में बलात्कार करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसमें गांव के पतरु यादव पुत्र बेलास को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि पांच दिसंबर की रात करीब दस बजे आरोपी उसके घर में घुस गया तमंचा दिखाकर बलात्कार किया। साथ ही उसकी सोलह वर्षीय बेटी के साथ छेडख़ानी किया। विरोध करने पर मारपीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही कान की बाली छीन ले गया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से दो सगे भाईयों ने बलात्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बुधवार को थाने में रविप्रकाश और विजय प्रकाश चौबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि वह घर पर अकेली रहती है। उसका पति बाहर रहकर नौकरी करता है। पांच दिसंबर की रात दोनों आरोपी घर में घुसकर महिला से बलात्कार किया।

साथ ही जान से मारने की धमकी दी। महिला घर में अकेली होने की वजह से शांत हो गई। पांच दिसंबर को उसका पति घर लौटा तो उसने आपबीती सुनाई। छह दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।


पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजकर आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed