फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape with four year girl child in varanasi

बनारस में पड़ोसी ने चार साल की मासूम के साथ किया रेप, गिरफ्तार

Sun, 05 Aug 2018 10:46 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 05 Aug 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
Rape with four year girl child in varanasi
demo pic
बनारस के चौबेपुर क्षेत्र में शुक्रवार एक युवक ने पड़ोस की चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका का रात में मेडिकल परीक्षण कराया। मुखबिरों की सूचना पर शनिवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक बाजार में आरोपी अखिलेश गुप्ता (22) की नमकीन, बिस्कुट इत्यादि की दुकान है। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे के लगभग दुकान बंद होने पर आरोपी पड़ोस की बालिका को बहला फुसलाकर उसे पीछे ले गया। दुष्कर्म के दौरान बालिका के चीखने चिल्लाने पर वह भाग निकला।
विज्ञापन


परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका का मेडिकल कराया। इधर चौकी इंचार्ज के निलंबन के चलते पहले से ही जाल्हूपुर चौकी खाली चल रही है। घटना के बाद थानाध्यक्ष ने रात में टीमें गठित कर दबिश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिरों की सूचना पर अभियुक्त को शनिवार की सुबह उस समय धर दबोचा, जब वह मुंबई भागने के फिराक में था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त पहले मुंबई में रहता था। वह शनिवार को महानगरी ट्रेन पकड़ कर भागने की फिराक में था। तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अस्पताल जा रही नर्स के साथ किया गैंगरेप

Rape with four year girl child in varanasi
demo pic
वहीं लंका थाना क्षेत्र के डाफी में शुक्रवार की रात निजी अस्पताल में ड्यूटी पर जा रही महिला के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में वह कर्मचारी है। लगभग पौने दस बजे रात्रिकालीन ड्यूटी पर अस्पताल जा रही थी। अस्पताल के पहले तिराहे के पास सफेद रंग की चार पहिया वाहन से सत्यजीत कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा और पीड़िता को जबरदस्ती वाहन में बैठा लिया।

आरोप है कि बाद में उसे बेहोश कर आरोपी उसे कुछ दूरी पर स्थित एक कमरे में ले गए जहां गैंगरेप किया। सुबह वाहन में बैठाकर पीड़िता के घर के पास छोड़ कर भाग गए। चौकी प्रभारी रमना ने बताया कि आरोपी एक निजी अस्पताल का मैनेजर है। पूर्व में भी पीड़िता ने रोहनिया थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed