फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape victim accused on ghosi MP Atul Rai of withdrawing case varanasi

रेप पीड़िता ने सांसद अतुल राय पर लगाया धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल

Wed, 11 Sep 2019 02:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 11 Sep 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Rape victim accused on ghosi MP Atul Rai of withdrawing case varanasi
अतुल राय - फोटो : अमर उजाला

दुष्कर्म मामले में वाराणसी जेल में बंद मऊ जिले के घोसी सांसद अतुल राय पर पीड़िता ने केस वापस लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वीडियो जारी कर कहा कि उनके लोग फोन कर केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


पीड़िता ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी, सीएम और कोर्ट से न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़िता ने कहा अतुल राय द्वारा फोन कर मुझे और मेरे परिवार के साथ ही गवाह को टॉर्चर किया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया कि उसके गवाह पर भी झूठा मुकदमा लगाया दिया गया है। एसपी की इससे शिकायत करने भी अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने क्राइम ब्रांच पर सहोयग ना करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि हमारे निजी संदेश लीक हो रहे हैं। साथ ही पीड़िता ने कहा कि अतुल राय के लोगों ने सासंद के जेल से छूटने के बाद उन्नाव की पीड़िता से भी बुरा हाल करने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला :
बलिया की एक लड़की ने अतुल राय पर दुराचार का आरोप लगाया था। आरोप है कि सात मार्च 2018 को पीड़िता को अपनी पत्नी से मिलाने के बहाने रेस्टोरेंट में बुलाया और उसे कमरे में ले जाकर दुराचार किया। इसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे से बना लिया और फिर पीड़िता को धमकाने लगा। उसने वीडियो वायरल भी कर दिया। एक मई 19 को वाराणसी के लंका थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस पर कोर्ट ने उन्हें जेल की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed