फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Private school manager's wife's murder

निजी स्कूल प्रबंधक की पत्नी की हत्या

Wed, 26 Oct 2016 02:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 26 Oct 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
Private school manager's wife's murder
murder
आदमपुर थाना क्षेत्र के जेरगुलेर निवासी फ्लाई गर्ल्स हाईस्कूल के प्रबंधक अनवर जमाल की पत्नी जरीना खातून (65) की मंगलवार को उनके घर में नृशंस हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देखा कि जरीना के मुंह पर सेलोटेप चिपका था और उनके दोनों हाथ पीठ की तरफ मोड़कर बांध दिए गए थे। उनके चेहरे पर वार किया गया था और सिर से खून बह रहा था। साथ ही गले पर रस्सी से कसने के निशान थे। पुलिस के साथ पहुंचा डॉग स्क्वॉड घटनास्थल से प्रहलाद घाट तक गया और वापस लौट आया। पुलिस इस वारदात को संपत्ति विवाद से जोड़कर तफ्तीश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

अनवर जमाल रोजाना की तरह मंगलवार को भी घर के पास ही स्थित अपने विद्यालय गए थे। उनका बेटा शकील जमाल मां-बाप से अलग पठानी टोला में किराये के मकान मेें रहता है। अनवर की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। शकील दिन में करीब सवा ग्यारह बजे अपने पिता के घर पहुंचा तो देखा कि एक कमरे में उसकी मां औंधे मुंह जमीन पर पड़ी हुई है। उसने पुलिस और पिता को घटना की जानकारी दी। आदमपुर पुलिस को कमरे से एक रॉड बरामद हुई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सूचना पाकर एसएसपी नितिन तिवारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार अनवर का एक दत्तक पुत्र भी है जिसका नाम हीरो है। वह मुंबई में रहता है। पता चला है कि अनवर ने हाल ही में कई लाख रुपये की जमीन बेची थी। पुलिस ने अनवर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed