फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prisoner ran away throwing attack chili powder in constable eyes bhadohi

कांस्टेबल की आखों में मिर्ची पाउडर डालकर भागा बंदी, एक घंटे तक पीछा कर पकड़ा

Fri, 12 Jul 2019 09:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 12 Jul 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Prisoner ran away throwing attack chili powder in constable eyes bhadohi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सीजेएम कोर्ट से पेशी के बाद वापस लौट रहा बंदी शुक्रवार को सिपाही की आंख में लाल मिर्च पाउडर झोंककर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गई। इस दौरान सिपाही ने उसका पीछा कर, करीब एक घंटे बाद बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। बंदी भले ही पकड़ लिया गया हो, लेकिन इस घटना ने पुलिस और जिला जेल की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पड़ोसी जनपद प्रयागराज के झूंसी थानाक्षेत्र के ईसीपुर गांव निवासी प्रदीप मौर्या बैंक से लोन लेकर जालसाजी करने के आरोप में दो साल से जिला जेल में बंद है। शुक्रवार को उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस लाइन का सिपाही राम भरोसे बघेल उसे पेशी के लिए कोर्ट लेकर गया था। पेशी से लौटते समय सीजेएम कोर्ट से निकलने के बाद बंदी ने अपनी जेब से लाल मिर्च पाउडर निकालकर सिपाही की आंख में फेंक दिया और इस मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदी के फरार होते ही पुलिसकर्मी के हाथ-पांव फूल गए। सिपाही दौड़कर चेहरा धोने के बाद वह फरार बंदी के पीछे भागा। लंबी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे बाद पुलिस ने उसे बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे पकड़ा। पुलिस उसे सीजेएम कोर्ट पुलिस चौकी लेकर पहुंची और तलाशी ली गई तो उसकी जेब से लाल मिर्च पाउडर निकला। क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय कुमार सिंह सिपाहियों के साथ पहुंच गए थे।
 

लापरवाही उजागर, कहां से आया मिर्च पाउडर :
बंदी की पेशी के दौरान पुलिस की लापरवाही उजागर हो गई। जिला जेल से पेशी के लिए निकले बंदी के पास कहां से इतनी मात्रा में लाल मिर्च पाउडर आ गया, यह जांच का विषय है। या तो बंदी ने जेल से ही मिर्च पाउडर लिया होगा या कहीं रास्ते में।

बंदी ने अगर जेल से लाल मिर्च पाउडर लिया होगा तो जिला जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ जाती है और अगर रास्ते में किसी तरह उसने मिर्च पाउडर हासिल कर लिया तो पेशी के लिए लेकर जा रहे पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे। केवल एक सिपाही के साथ बंदियों को पेशी पर भेज देने की व्यवस्था के चलते भी ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed