फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pollice arrested one persone for demand ransom from block cfief in azamgarh

बलिया जिले में बंद बदमाश ने आजमगढ़ जिले के ब्लाक प्रमुख से मांगी लाख रुपये की रंगदारी, एक गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2019 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Aug 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
pollice arrested one persone for demand ransom from block cfief in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : de

आजमगढ़ जिले के लाटघाट क्षेत्र के हरैया ब्लाक प्रमुख दुलारी देवी के प्रतिनिधि संतोष सिंह से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, जीयनपुर निवासी एक दुकानदार से बदमाश ने हर माह दस हजार की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रौनापार थाने के मसूरियापुर गांव निवासी संतोष सिंह हरैया ब्लाक प्रमुख दुलारी देवी के प्रतिनिधि हैं। उनके मुताबिक रौनापार के साहीडीह के प्रधान सुशीला यादव का देवर धर्मेंद्र यादव प्रतिनिधि है। संतोष सिंह का आरोप है कि धर्मेंद्र यादव कई दिनों से एक लाख रुपये मांग रहा था। 17 अगस्त को ब्लाक परिसर में संतोष के पास धर्मेंद्र बाइक से पहुंचा और कहा कि बलिया जेल से ध्रुव सिंह बात करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : वाराणसी : उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर हुआ शहनाई दंगल, मुंबई से भी पहुंचे मेहमान
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष के फोन लेते ही उधर से आवाज आई कि मेरे विषय में धर्मेंद्र आपको समझा देगा। वह जो कह रहा, उसे पूरा कर दो। इसके बाद से ही धर्मेंद्र रुपये के लिए संतोष पर दबाव बनाने लगा। सोमवार को संतोष सिंह ने थाने में रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें धर्मेंद्र यादव और ध्रुव सिंह पता अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे के नाम और पते की तस्दीक कर रही है। उधर, जीयनपुर कस्बा निवासी संजय गुप्ता ने सोमवार को थाने में दो लोगों के विरुद्ध रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें जीयनपुर कोतवाली के टड़वा सरफुद्दीनपुर गांव निवासी संतोष यादव सहित दो लोगों को आरोपित किया है। बदमाश ने दुकानदार संजय गुप्ता से हर माह दस हजार की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी के मंत्रिमंडल में काशी के तीन विधायक शामिल, अनिल राजभर-रविंद्र जायसवाल को मिला ये पद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed