फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police were troubled by rumors on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर अफवाहों से परेशान रही पुलिस

Thu, 28 Jan 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Thu, 28 Jan 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Police were troubled by rumors on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को पुलिस अफवाहों से परेशान रही। भोजूबीर में डिब्बे में बम मिलने की सूचना मिली तो शिवपुर में गोली चलने की। दोनों स्थानों पर पुलिस पहुंची।

विज्ञापन

 बम  डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वाड भी पहुंचा लेकिन जांच में कुछ नहीं निकला। सब कुछ सामान्य रहा।
भोजूबीर दूधसट्टी के पास स्थित शीतला मंदिर की सीढ़ी पर मंगलवार की सुबह किसी ने एक छोटा डिब्बा देखा।
 कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को डिब्बे में बम होने की सूचना दे दी।
 कुछ ही देर में सीओ कैंट और इंस्पेक्टर कैंट पहुंचे। बम डिस्पोजल दस्ते ने डिब्बा खोला तो उसमें पूजा सामग्री निकली। वहीं शिवपुर के भरलाई गांव में मंगलवार की दोपहर नल का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

 इसी बीच किसी ने पुलिस को सौ नंबर पर गोली चलने की सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो पता चला कि मामला आपसी विवाद का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed