{"_id":"6894cd6f6d79be11960ef84c","slug":"police-threatened-massage-center-in-varanasi-customers-were-made-on-mobile-operator-not-come-when-called-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी में मसाज सेंटर पर धमकी पुलिस, मोबाइल पर बनाते थे ग्राहक; बुलाने पर नहीं आया संचालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Varanasi News: वाराणसी में मसाज सेंटर पर धमकी पुलिस, मोबाइल पर बनाते थे ग्राहक; बुलाने पर नहीं आया संचालक
Thu, 07 Aug 2025 09:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 07 Aug 2025 09:29 PM IST
सार
वाराणसी में कैंट पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा है। यहां से दो लड़कियों को पकड़ा गया, वहीं संचालक ने आने से मना कर दिया है। पुलिस सेंटर के अन्य चीजों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
दो लड़कियों से पुलिस ने की पूछताछ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi News: वाराणसी में कैंट पुलिस ने भोजूबीर से सूचना के आधार पर एक मकान में छापा मारा। यहां स्पा सेंटर, ब्यूटी पार्लर और मसाज सेंटर के नाम से दुकान चल रही थी। पुलिस ने यहां से दो लड़कियों को पकड़ा है। संचालक को भी फोन किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यहां पर ग्राहकों को मोबाइल से मार्केटिंग कर बुलाया जाता था। वहीं, इंस्पेक्टर कैंट भी महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से दो लड़कियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई। पता चला कि स्पा सेंटर का मालिक आजमगढ़ के सिधारी का निवासी जयेश है। कैंट पुलिस ने उसे फोन करके मौके पर बुलाया, लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन
सेंटर से पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने अवैध कारोबार से संबंधित कोई जवाब नहीं दे सके। इस कारण वहां से तमाम रजिस्टर और पूछताछ के लिए लोगों को थाने लाया गया।
विज्ञापन