{"_id":"5f55f16a8ebc3e6159353ffd","slug":"police-raided-on-cigarette-factory-making-fake-branded-goods-in-mirzamurad-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में नकली सिगरेट बनाकर लोगों में घोला जा रहा था जहर, पुलिस ने फैक्ट्री पर मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी में नकली सिगरेट बनाकर लोगों में घोला जा रहा था जहर, पुलिस ने फैक्ट्री पर मारा छापा
Mon, 07 Sep 2020 11:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री पर पुलिस का छापा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली सिगरेट की फैक्ट्री की भंडाफोड़ किया है। इस दौरान जिले में तीन स्थानों पर छापेमारी की गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में किसी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
मिर्जामुराद के रानेचट्टी स्थित नहर पुलिया के समीप रविवार की रात नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। अवैध धंधे की सूचना पर एसडीएम राजातालाब मणिकन्दन ए, सीओ बड़ागांव ज्ञानप्रकाश राय व थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे की मौजूदगी में पुलिस ने छापामारी की।
विज्ञापन
इस दौरान तीन स्थानों पर अलग-अलग रखे गए बड़ी मात्रा मे सिगरेट वाली सुर्ती की बोरियां, कई प्रसिद्ध कंपनियों के ब्रांड रैपर, सैकड़ों डिब्बी सिगरेट आदि बरामद की गईं। वहीं मौका पाकर फैक्ट्री संचालक फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
इधर सिगरेट फैक्ट्री को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार रविशंकर यादव मौजूद रहे।