{"_id":"5d0351b38ebc3e78e6669663","slug":"police-investigation-murder-of-a-man-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से हमला कर ली जान, खेत में चारपाई पर मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से हमला कर ली जान, खेत में चारपाई पर मिली लाश
Fri, 14 Jun 2019 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार रात बदमाशों ने एक शख्स की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मौजा रघुनाथपुर गांव के राजबली राजभर(40) आरा मशीन पर मजदूरी का काम करता था। गुरुवार रात को खाना खाकर वह पास में ही मक्के के खेत में निगरानी करने के लिए चला गया। गुरुवार को रात में किसी समय बदमाशों ने धारदार हथियार से राजबली के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने जब शुक्रवार सुबह देखा कि राजबली अभी तक चारपाई पर सो रहा है। इस दौरान लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन देखा कि चारपाई के नीचे खून गिरा पड़ा है और सिर फटा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि किसी ने राजबली की हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद सूचना फौरन पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रविंद्र कुमार के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच कर, जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा