फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police disclose the case of murder and robbery in mau

पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग किया ये कारनामा

Wed, 25 Jan 2017 08:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ Updated Wed, 25 Jan 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
police disclose the case of murder and robbery in mau
पुलिस ने आरोपी पत्नी के साथ प्रेमी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बीते 20 जनवरी को मऊ जिले के जमीन सहरुल्लाह गांव में हुई लूट और हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।  पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के संग मिलकर लूट का स्वांग रचा था। 
विज्ञापन

 हत्या में शामिल आरोपी महिला के साथ उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कम समय में घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली स्वाट टीम को मऊ एसपी ने पांच हजार रुपये ईनाम दिया है।  
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता में एसपी मुनिराज ने यह खुलासा किया। उन्होंने  बताया कि 20 जनवरी की रात सहरुल्लाह गांव निवासी अरमान पुत्र के घर में लूट की घटना की सूचना मिली, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि लुटेरे अरमान की पत्नी सायमा के शरीर से आभूषण लूटने के बाद उसके पति अरमान को साथ लेकर गए।  दूसरे दिन अरमान की लाश गांव के बाहर खेत से बरामद हुई। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई।
जांच में यह पता चला कि लूट और हत्या एक साजिश है। सायमा के प्रेमी ने अपने चचेरे भाई वासीत के साथ मिलकर अरमान को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी सद्दाम और वासीत के साथ आरोपी पत्नी सायमा को गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही लूटे गए चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण भी बरामद कर लिया गया। एसपी मुनिराज ने बताया कि घटना के समय मौके पर जाने के बाद से ही इसमें साजिश की बू आ रही थी।

शादी के बाद भी रहा प्रेमी से संबंध

police disclose the case of murder and robbery in mau
पुलिस ने आरोपी पत्नी के साथ प्रेमी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
 एसपी के अनुसार आरोपी सायमा का मायका घोसी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी मंजूर के घर है।
उसकी शादी नौ माह पूर्व अरमान से हुई थी। शादी से पूर्व सायमा का गांव निवासी युवक सद्दाम पुत्र असलम के साथ प्रेम संबंध था।
शादी के बाद सायमा का पति विदेश चला गया।
इसकी वजह से विवाह के बाद भी प्रेमी से मिलती रही। एक माह पूर्व अरमान वापस आया। इस दौरान उसे पत्नी के चरित्र पर शक हो गया।
उसने पत्नी पर प्रतिबंध लगाना शुरू किया। इस पर महिला ने प्रेमी के सहयोग से पति को रास्ते से हटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed