{"_id":"5d8ca9ed8ebc3e93d47d6bb7","slug":"police-arrested-two-son-and-father-in-murder-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीर्थ पुरोहित दंपती की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, एक पिता तो दूसरा बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: तीर्थ पुरोहित दंपती की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, एक पिता तो दूसरा बेटा
Thu, 26 Sep 2019 05:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Sep 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सरायगोवर्धन निवासी तीर्थ पुरोहित कृष्ण कुमार उपाध्याय और उनकी पत्नी ममता के हत्या के आरोप में नामजद रामविचार उपाध्याय और उसके बेटे चंदन को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। रामविचार गाजीपुर जिले के करंडा थाना के लीलापुर का रहने वाला है और वह कृष्ण कुमार के छोटे भाई राजेंद्र की पिशाचमोचन स्थित गद्दी पर काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वारदात की साजिश रचने के साथ ही तीर्थ पुरोहित दंपती की हत्या के दौरान भी चंदन मौजूद था। दोनों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
चेतगंज थाना अंतर्गत सरायगोवर्धन निवासी कृष्ण कुमार और ममता को बीती 21 सितंबर की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। कृष्ण कुमार के बेटे सुमित की तहरीर के आधार पर चेतगंज थाने में उसके चाचा राजेंद्र, चचेरे भाई रजत, चाची पूजा और उनके नौकर रामविचार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वारदात के पांचवें दिन भी पुलिस मुख्य आरोपी, उसके बेटे और पत्नी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Trending Videos
इंस्पेक्टर चेतगंज प्रवीण कुमार ने बताया कि रामविचार और उसका बेटा साजिश रचने से लेकर हत्या करने तक मुख्य आरोपी के साथ रहे। वारदात में प्रयुक्त असलहा उपलब्ध कराने में रामविचार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य आरोपी सहित तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की छापेमारी जारी है।