परिजनों ने जिस बैंक से लोन लिया उसी बैंक के एजेंट को गोली मारकर लूटे थे सवा लाख, तीन आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में बंधन बैंक से परिजनों ने लोन लिया तो उसके कलेक्शन एजेंट के पास अच्छी खासी रकम देख जयपाल यादव उर्फ डिंपल की नीयत खराब हो गई थी। एजेंट से लूटपाट के लिए जयपाल ने मौसेरे भाई जितेंद्र यादव और दोस्त विक्रांत चौधरी उर्फ आशु के साथ योजना बनाई और अंबा गांव में बंधन बैंक के एजेंट को गोली मार कर तीनों ने एक लाख 70 हजार रुपये और कलेक्शन मशीन (पॉस मशीन) लूट लिया।
यह खुलासा करते हुए पुलिस ने छितौना के जयपाल, टोडी रमचंदीपुर के जितेंद्र और चंदौली के बलुआ थाना के पुराविजयी के विक्रांत को जेल भेज दिया। तीनों के पास से पुलिस ने एक लाख 15 हजार 650 रुपये, पॉस मशीन, दो तमंचे, चार कारतूस, दो मोबाइल और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
ये भी पढ़ें : दस हजार के इनामी बदमाश ने व्यापारी का अपहरण मांगी थी एक करोड़ की फिरौती, पुलिस ने गिरफ्तार किया
वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत अंबा गांव में बीती सात अगस्त को बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट दीपक कुमार प्रजापति उर्फ लालू को गोली मार कर एक लाख 70 हजार रुपये बदमाशों ने लूट लिए थे। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि तफ्तीश के दौरान क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को पता लगा कि वारदात का सूत्रधार जयपाल है।
रविवार की सुबह पता लगा कि जयपाल और दो अन्य बदमाश बलुआ पुल होते हुए जाल्हूपुर की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने एसओ चौबेपुर मनोज कुमार के साथ बलुआ पुल के पास घेरेबंदी की तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागे, लेकिन जवाबी कार्रवाई में तीनों पकड़े गए।
ये भी पढ़ें : 2014 चुनाव में काशी की कमान जेटली ने संभाली थी, उनकी रणनीति से मोदी के स्वागत में उमड़ा था सैलाब
एक ने रेकी की, दो ने रुपये लूटे :
जयपाल ने बताया कि लूट की योजना बनाने के बाद तीनों सात अगस्त को मिले। एजेंट की रेकी जयपाल कर रहा था। बाइक चलाने की जिम्मेदारी विक्रांत को दी गई और रुपये जितेंद्र को छीनने थे। कलेक्शन एजेंट अंबा की ओर बढ़ा तो जयपाल ने सूचना दी और दो अन्य ने गोली मार कर रुपये लूट लिए।
जयपाल ने बताया कि इससे पहले उसने पता कर लिया था कि रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों से एजेंट कितना पैसा इकट्ठे करते हैं। तीनों के बीच पैसे का बंटवारा नहीं हो पाया था। इसलिए वे इकट्ठा हुए थे, लेकिन उससे पहले ही पकड़ लिए गए।
खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम :
एसएसपी ने बताया कि एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र और एसपी ग्रामीण एमपी सिंह के पर्यवेक्षण में वारदात का खुलासा करने में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, एसओ चौबेपुर मनोज कुमार, एसआई प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, घनश्याम वर्मा, रामभवन, सुरेंद्र मौर्या, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, रामबाबू, संतोष पासवान शामिल रहे। इस टीम को 25 हजार का इनाम देने के साथ ही आईजी रेंज और एडीजी जोन से पुरस्कृत कराया जाएगा।