फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested Six person in bike theft including suheldev party district vice president ballia

बलिया : सुभासपा जिला उपाध्यक्ष समेत बाइक चोरी में छह गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

Tue, 10 Sep 2019 04:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Sep 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
police arrested Six person in bike theft including suheldev party district vice president ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा मोड़ के पास से पुलिस ने रविवार की रात चोरी की पांच बाइक बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जिला उपाध्यक्ष श्रीभगवान भी शामिल है। सभी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। आरोपी चोरी की बाइक का चेचिस और इंजन नंबर इसके साथ ही नंबर प्लेट बदल कर बेच देते थे।

विज्ञापन


जिले के रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय ने बताया कि रविवार की रात अखनपुरा मोड़ पर पांच बाइक पर आठ लोग आते दिखाई दिए। उन्हें रोककर जांच की गई तो सभी बाइक चोरी की पाई गई। आरोपियों की पहचान श्रीभगवान निवासी ग्राम कोटवारी, धीरज तिवारी ग्राम दलई तिवारीपुर, हरिशंकर यादव ग्राम कामसीपुर, अजय उर्फ अब्दुल अजीज ग्राम सरदासपुर, जावेद कुरैशी, रसड़ा के रूप में हुई।
विज्ञापन


ये सभी रसड़ा थानाक्षेत्र के हैं। जबकि सोमारू उर्फ हरिओम यादव ग्राम छोटका राजपुर, थाना सेमरी, बक्सर, बिहार का रहने वाला है। जावेद कुरैशी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि आरोपी बाइक चोरी कर उसका चेचिस नंबर, इंजन नंबर तथा नंबर प्लेट बदल कर बेच देते हैं।  एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि रसड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed