{"_id":"5d85bed18ebc3e01711f6f94","slug":"police-arrested-ravi-patel-murder-of-pan-shop-keepers-with-jhunna-pandit-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : झुन्ना पंडित का साथी और 50000 का इनामी रवि पटेल पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी : झुन्ना पंडित का साथी और 50000 का इनामी रवि पटेल पुलिस के हत्थे चढ़ा
Sat, 21 Sep 2019 11:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
आरोपी रवि पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ को 50 हजार के इनामी अपराधी रवि पटेल को शुक्रवार को अंबेडकर नगर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। यह अपराधी कई मामलों में वांछित था। अपराधी के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और कुछ पैसे मिले। यह कैंट थाना के हाशिमपुर गांव का रहने वाला है। रवि, दिव्यांग पान विक्रेता की हत्या में आरोपी था।
विज्ञापन
रवि पटेल की गिरफ्तारी के लिए कुछ समय पहले पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश शुक्ल की देखरेख में उपनिरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इसी बीच विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि अभियुक्त अंबेडकरनगर में अहरौली थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा है।
विज्ञापन
टीम ने अंबेडकरनगर जाकर रवि पटेल की तलाश शुरू की। उसी दौरान जानकारी मिली कि अहरौली थाना क्षेत्र के मिझहौडा शूगर मिल जाने वाले तिवारीपुर मोड़ से बस द्वारा रवि जाने वाला है। उसे दोपहर बाद तिवारीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि बाबतपुर उमरहा रिंग रोड निर्माण में किसानों को मुआवजा मिल रहा है। राजेश पटेल खुद के लोगों को मुआवजा दिलवा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रवि ने बताया कि इसी से तंग आकर झुन्ना पंडित के साथ दिलीप के घर जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रवि दिल्ली, राजस्थान आदि प्रांतों में छिपता फिर रहा था। दो दिन पहले ही अंबेडकरनगर आया था। झुन्ना पंटित के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया।