{"_id":"5e4597708ebc3ee5b95356b2","slug":"police-arrested-one-more-accused-in-constable-recruitment-scam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली का एक और आरोपी गिरफ्तार, फर्जीवाड़े का हुआ था भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली का एक और आरोपी गिरफ्तार, फर्जीवाड़े का हुआ था भंडाफोड़
Fri, 14 Feb 2020 12:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 में धांधली के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी शिनाख्त बलिया के कोतवाली थाना के उमरगंज निवासी अमित साहनी के तौर पर हुई है। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में एक और आरोपी गाजीपुर जिले से हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन बीते दिसंबर में पुलिस लाइन में हुआ था। 14 दिसंबर 2019 को खुलासा हुआ कि परीक्षा आयोजित कराने वाली टीसीएस कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत से साल्वर गैंग ने अभ्यर्थियों की जगह मुन्ना भाइयों को लिखित परीक्षा में बैठाया था।
विज्ञापन
खुलासा होने के बाद कंपनी के एक कर्मचारी सहित अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र ने बताया कि अमित का काम अभ्यर्थियों को तलाश कर साल्वर गैंग के सदस्यों से मुलाकात कराना और परीक्षा पास कराने के बदले पैसा लेना था।
विज्ञापन
इसके बदले उसे अच्छा कमीशन मिलता था। पूछताछ में अमित से कई अहम जानकारियां मिली हैं। जल्द ही कुछ और आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।