{"_id":"5d789aca8ebc3e93da78730b","slug":"police-arrested-five-accused-of-pan-shopkeeper-murder-gun-shot-on-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : दिव्यांग दुकानदार की हत्या मामले में पांच शरणदाता समेत इनामी बदमाश की पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी : दिव्यांग दुकानदार की हत्या मामले में पांच शरणदाता समेत इनामी बदमाश की पत्नी गिरफ्तार
Wed, 11 Sep 2019 12:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग चाय-पान विक्रेता दिलीप पटेल की हत्या में वांछित बदमाशों का आठ दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी। इस बीच मंगलवार को बदमाशों को संरक्षण देने व सहयोग करने के आरोप में रमदत्तपुर निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश रवि पटेल की पत्नी आशु गुप्ता, दनियालपुर के अजय पटेल व विकास गुप्ता, सरौनी के सुरेश पटेल और माधवपुर के अजय पटेल को गिरफ्तार किया। पांचों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मढ़वा गांव निवासी दिव्यांग दिलीप पटेल पर अंधाधुंध फायरिंग कर बीती तीन सितंबर को उसकी हत्या कर दी गई थी। दिलीप के छोटे भाई प्रदीप की तहरीर पर कैंट थाने में एक लाख के इनामी बदमाश झुन्ना पंडित और उसके गुर्गे रवि सहित आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
नामजद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित टीमें पूर्वांचल से लेकर नई दिल्ली और हिमाचल प्रदेश तक छापेमारी की लेकिन अब तक किसी का पता नहीं लगा। नामजद बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से दिव्यांग दिलीप के परिजन दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि नामजद बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमों की छापेमारी जारी है। बदमाशों को संरक्षण देने और सहयोग करने वालों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जा रहा है।