फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested fake baba to molested a child in ghyanpur bhadohi

पतंग देने के बहाने मासूम बच्चे के साथ ढोंगी बाबा ने किया कुकुर्म, पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

Wed, 15 Jan 2020 11:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jan 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police arrested fake baba to molested a child in ghyanpur bhadohi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के ज्ञानपुर नगर स्थित एक मंदिर परिसर में रहने वाले एक ढोंगी बाबा के सात वर्ष के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाबा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन


कौशांबी जिले के सराय अकिल थानाक्षेत्र के सुलसैनी गांव निवासी रामदरश तिवारी(65) ज्ञानपुर नगर में हनुमान मंदिर परिसर में बने एक कमरे में बाबा बन कर रहता था। बुधवार को उसने पुरानी बाजार निवासी सात वर्षीय बालक को पतंग देने का लालच देकर अपने पास बुलाया और कमरे के अंदर ले जाकर कुकर्म किया।
विज्ञापन


डरे सहमे बालक ने घर जाकर परिजनों को सारी बात बता दी। इस पर परिजनों ने बाबा को पकड़ लिया और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की पूछताछ में बच्चे ने बताया कि इससे पहले भी बाबा पतंग देने के बहाने उसके साथ कुकर्म कर चुका था। विरोध करने पर मारने-पीटने की धमकी भी देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बालक की शिकायत के आधार पर परिजनों ने थाने में आरोपी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में बाबा ने बताया कि उसने बच्चे को गोद में बैठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed