{"_id":"5d629c248ebc3e93c2029b26","slug":"police-arrested-accused-man-in-ghazipur-businessman-kidnap-case-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार के इनामी बदमाश ने व्यापारी का अपहरण कर मांगी थी एक करोड़ की फिरौती, पुलिस ने गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दस हजार के इनामी बदमाश ने व्यापारी का अपहरण कर मांगी थी एक करोड़ की फिरौती, पुलिस ने गिरफ्तार किया
Sun, 25 Aug 2019 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Aug 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के नंदगंज क्षेत्र में व्यापारी के अपहरण के मामले में वांछित वाराणसी के बाबतपुर निवासी 10 हजार के इनामी बदमाश सुधांशु मिश्रा उर्फ राही को शनिवार की रात पुलिस ने नरिया तिराहा से गिरफ्तार किया। सुधांशु के पास से .32 बोर की देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया गया। उसके खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपों में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सीओ भेलूपुर अनिल कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी अपनी टीम के साथ नरिया क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान करौंदी की ओर से बाइक सवार दो युवक आते दिखे। रुकने का इशारा किया गया तो ड्राइव कर रहा युवक बाइक वापस मोड़ दिया। इस पर पीछे बैठा सुधांशु सड़क पर गिर पड़ा और बाइक लेकर उसका दोस्त मोहित वर्मा भाग निकला।
विज्ञापन
पूछताछ में सुधांशु ने बताया कि मोहित के कहने पर बीती 15 जुलाई को नंदगंज क्षेत्र से व्यापारी का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। जिस जगह से व्यापारी का अपहरण हुआ वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इस वजह से व्यापारी को बरामद कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वह और मोहित प्रकरण में वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन