फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested accused in manduadih molestation case in varanasi

साल भर पहले दोस्तों के साथ किया था दुष्कर्म, अब आया गिरफ्त में

Mon, 27 May 2019 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 May 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Police arrested accused in manduadih molestation case in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में वांछित 25 हजार के इनामी बीएचयू के पूर्व शोध छात्र दीपक मिश्रा उर्फ गुरु को रविवार सुबह नरिया तिराहा से लंका पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में तीन अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। जंसा थाना के शंभूपुर निवासी दीपक को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सीओ भेलूपुर अनिल कुमार ने बताया कि 26 जुलाई 2018 को मंडुवाडीह क्षेत्र की युवती ने लंका थाने में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। युवती के अनुसार, वह रथयात्रा क्षेत्र के ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।
विज्ञापन


पास के ही जेंट्स पार्लर में काम करने वाले एक युवक ने उससे कहा कि वह उसे अच्छी तनख्वाह पर दूसरे पार्लर में काम दिला देगा। कुछ दिन बाद युवक ने उसे कॉल की और नए पार्लर में बातचीत कराने के बहाने लंका क्षेत्र स्थित मालवीय कुंज मुहल्ले के एक मकान में ले गया। इस दौरान चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ भेलूपुर के अनुसार, शनिवार सुबह इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी को सूचना मिली कि दीपक नरिया तिराहा पर मौजूद है। उन्होंने दरोगा ईश्वर दयाल दुबे और श्रीप्रकाश सिंह सहित अन्य के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।


दीपक के मोबाइल से कई अश्लील वीडियो क्लिप और युवतियों के नंबर मिले हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। पूछताछ में दीपक ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वह नई दिल्ली, झारखंड और असम में छुपा रहा। वह बीएचयू से ही बीए और एमए करने के बाद दर्शनशास्त्र से शोध कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed