फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrest two criminals in varanasi

वाराणसी में 50 हजार का इनामी बदमाश साथी संग गिरफ्तार, 21 आपराधिक मामलों का है आरोपी 

Tue, 19 Mar 2019 06:46 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 19 Mar 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Police arrest two criminals in varanasi
पुलिस की गिरफ्त में किट्टू(नीले टोपी में) और उसका साथी(हरे टीशर्ट में) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी का कुख्यात इनामी बदमाश को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 21 गंभीर आपराधिक मामलों का आरोपी 50 हजार का इनामी रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू उर्फ बाबू और 16 आपराधिक मामलों का आरोपी नारायण यादव उर्फ राज उर्फ राजा के साथ लोहता क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मंगलवार को बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और लोहता थानाध्यक्ष राकेश सिंह की टीम ने दोनों बदमाशों को लोहता क्षेत्र से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। दोनों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे फायरिंग कर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


जुलाई 2015 में एनकाउंटर में मारे गए सनी सिंह के गिरोह का संचालन मौजूदा समय मे किट्टू कर रहा था। बीते साल दशाश्वमेध क्षेत्र में इनामी बदमाश रईस बनारसी और राकेश अग्रहरि की हत्या के मामले में किट्टू वांछित था। मौजूदा समय में किट्टू ने शहर के कई व्यापारियों से रंगदारी मांगी थी और क्राइम ब्रांच उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किट्टू और नारायण बड़ी पियरी के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच और लोहता पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, तमंचा, छह कारतूस, लूटी गई बाइक और दो मोबाइल बरामद किया है।

किट्टू तक पहुंचने के लिए बढ़ा दिया था ईनाम

हत्या, रंगदारी सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी बड़ी पियरी निवासी रोशन गुप्ता उर्फ बाबू उर्फ किट्टू की पुलिस को काफी दिनों से तलाश है। उस तक पहुंचने के लिए 16 मार्च को घोषित ईनाम की राशि 25 हजार से बढ़ा कर आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने 50 हजार कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed