{"_id":"58408cdf4f1c1b0c1ede8184","slug":"pick-up-the-road-from-the-trailer-clashed-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क खड़े ट्रेलर से भिड़ी पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच सड़क खड़े ट्रेलर से भिड़ी पिकअप, चालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Fri, 02 Dec 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
बाटा मोड़, चांदपुर में सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण जिले में सड़क हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार की भोर में एनएच-टू पर कछवा रोड बाजार में एक पिकअप बीच सड़क खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में पिकअप चालक अंसारुल अंसारी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप से सात बैल बरामद किए जिनमें से तीन की मौत हो गई थी।
कछवां रोड बाजार में खराबी के चलते एक ट्रेलर बीच सड़क खड़ा था। कोहरा होने के कारण इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप सीधे ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में पिकअप चालक बिहार के कैमूर निवासी अंसारुल अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बैल तस्करी कर बिहार ले जाए जा रहे थे। वाहन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।