फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   person trying to kidnap tenth class girl in varanasi

बनारस में दिनदहाड़े 10वीं की छात्रा को अगवा करने की कोशिश

Mon, 30 Oct 2017 10:05 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 30 Oct 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
person trying to kidnap tenth class girl in varanasi
kidnapping - फोटो : demo
वाराणसी लंका थाना अंतर्गत डाफी क्षेत्र में सोमवार की सुबह कक्षा 10 की एक छात्रा के घर के पास एक युवक ने उसका अपहरण करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर उसके परिवारीजन भाग कर बाहर आए और युवक की जमकर धुनाई करने के बाद उसे रमना पुलिस चौकी को सौंप दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि रमना पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को रफादफा करने की कोशिश की। मामला लंका थानाध्यक्ष के संज्ञान में आया तो उन्होंने आरोपी सरायनंदन खोजवा निवासी जावेद अली खान के खिलाफ छेड़खानी, धमकाने, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डाफी क्षेत्र में रहने वाली छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि शादीशुदा और दो बच्चों का पिता जावेद बीते दो महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। उनकी बेटी घर के समीप ही स्थित कॉलेज में पढ़ती है तो उसे आने-जाने के दौरान भी परेशान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मोबाइल पर फोन करके अश्लील बातें करता है। मना करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी जावेद को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed