{"_id":"59f6fcc24f1c1bc9678b868e","slug":"person-trying-to-kidnap-tenth-class-girl-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में दिनदहाड़े 10वीं की छात्रा को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनारस में दिनदहाड़े 10वीं की छात्रा को अगवा करने की कोशिश
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
kidnapping
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी लंका थाना अंतर्गत डाफी क्षेत्र में सोमवार की सुबह कक्षा 10 की एक छात्रा के घर के पास एक युवक ने उसका अपहरण करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर उसके परिवारीजन भाग कर बाहर आए और युवक की जमकर धुनाई करने के बाद उसे रमना पुलिस चौकी को सौंप दिया।
आरोप है कि रमना पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को रफादफा करने की कोशिश की। मामला लंका थानाध्यक्ष के संज्ञान में आया तो उन्होंने आरोपी सरायनंदन खोजवा निवासी जावेद अली खान के खिलाफ छेड़खानी, धमकाने, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
डाफी क्षेत्र में रहने वाली छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि शादीशुदा और दो बच्चों का पिता जावेद बीते दो महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। उनकी बेटी घर के समीप ही स्थित कॉलेज में पढ़ती है तो उसे आने-जाने के दौरान भी परेशान करता है।
विज्ञापन
इसके अलावा मोबाइल पर फोन करके अश्लील बातें करता है। मना करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी जावेद को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।