फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patna professor raped for three years by saying he should keep his daughter like

यूपी: बेटी के जैसे रखने की बात कहकर पटना के प्रोफेसर ने तीन साल तक किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 08 Oct 2020 09:01 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 08 Oct 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Patna professor raped for three years by saying he should keep his daughter like
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

परिजनों से नाराज होकर घर से निकली एक युवती के अनुसार उसे पटना का एक प्रोफेसर बेटी की तरह घर में रखने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद बंधक बनाकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। किसी तरह से प्रोफेसर के चंगुल से छूटकर युवती अपने घर आई तो परिजनों को आपबीती सुनाई। वाराणसी के लंका थाने में युवती की तहरीर के आधार पर पटना की पाटलीपुत्र कॉलोनी निवासी प्रो. डीएन सिंह (धर्मेंद्र) के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना अंतर्गत एक मुहल्ले की युवती के अनुसार, जून 2016 में उसका हाईस्कूल का रिजल्ट आया तो वह फेल थी। इसके बाद परिजन अच्छे से पढ़ाई करने का दबाव बनाने लगे तो वह नाराज होकर 15 मई 2017 को घर से निकल कर लंका स्थित बीएचयू गेट पहुंची। शाम सात बजे के लगभग उसे प्रो. डीएन सिंह बीएचयू गेट के समीप मिला और अकेले बैठ कर उससे बातचीत करने लगा।
विज्ञापन


बातचीत में ही डीएन सिंह में उसे अपने घर ले चलने और बेटी के जैसे रखने की बात कही तो वह साथ चली गई। पटना जाने के चार दिन बाद ही डीएन सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर एक कमरे में बंद कर दिया। इस बीच, उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ महीनों बाद डीएन सिंह ने उसे अपने परिचित अन्नू सिंह के यहां रखवा दिया और वहां आकर भी दुष्कर्म करता रहा। बीती 18 सितंबर को वह किसी तरह से अन्नू सिंह के घर से भाग निकली और मदद मांगते हुए अपने घर पहुंची।

वापस घर आने और डीएन सिंह ने फिर फोन कर उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद किसी तरह से वह हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और तहरीर दी। इस संबंध में गुरुवार को लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed