यूपी : बेटी संग माता-पिता ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, कांप जाएगी रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में माता-पिता ने अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने तीनों का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और जांच में जुट गई है।
चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के कोरौती गांव के निवासी विक्रमा यादव अपनी पत्नी गिरजा देवी और बेटी रंजीता के साथ रविवार की सुबह ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना धीना थाना क्षेत्र के पीडीडीयू-पटना रेलखंड पर हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
ये भी पढ़ें : आजमगढ़ के तीनों सांसदों ने गोद नहीं लिए गांव, प्रशासन ने अखिलेश यादव समेत सभी को भेजा पत्र
सूचना पर परिवार के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण फिलहाल आपसी विवाद बताया जा रहा है।
कोरौती निवासी विक्रमा यादव चार भाई थे। सभी भाई अपने परिवार के साथ अलग-अलत रहते हैं। विक्रमा(50) भी अपनी पत्नी गिरजा देवी(45) और बेटी रंजीता(16) के साथ अलग रहता था। बताया जा रहा है कि विक्रमा को चार बेटियों में तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें : वाराणसी : 70 साल की वृद्धा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर
छोटी बेटी रंजीता अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह हाईस्कूल की छात्रा थी। पड़ोसियों के अनुसार शनिवार की शाम विक्रमा का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
परिवार में तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक कंदवा थाना क्षेत्र के कोरौत गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम फैल गया है। घटना से हर कोई हतप्रभ है। पति-पत्नी और बेटी की मौत ने गांव वालों को झकझोर कर रख दिया है। गांव और आसपास यहीं चर्चा है कि आखिर ऐसा क्या हो गया जिसकी वजह से तीनों ने एक साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।