फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one person killed in ram nagar violence, seven arrested

गोलाघाट में हुई चाकूबाजी में जख्मी मामा की मौत, भांजे की हालत नाजुक

Sat, 02 Sep 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 02 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
one person killed in ram nagar violence, seven arrested
सांकेतिक चित्र
रामनगर के गोलाघाट में गुरुवार की रात जमीन के पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी में घायल राजू खान की शुक्रवार भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। राजू के भांजे जुनैद खान की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन


राजू की मौत की सूचना मिलने के बाद इलाके की दूकानें बंद रहीं। घटना को लेकर कुछ लोग आक्रोशित भी थे। तनाव को देखते हुए मौके पर चार थानों की फोर्स और पीएसी तैनात की गई है। राजू रामनगर नगरपालिका की चेयरमैन रेखा शर्मा के घर में किराए पर रहता था।
विज्ञापन


वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी, चार पुत्रियां और एक पुत्र है। गोलाघाट में जमीन के एक प्लॉट को लेकर सपा सभासद जावेद खां और नंदू चौहान के बीच पिछले तीन साल से रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली और मुहर्रम पर भी विवाद हो चुका है। दोनों के बीच मुकदमा भी चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर पुलिस ने पहले ही संजीदगी दिखाते हुए सतर्कता बरती होती तो ऐसी घटना न होती।

पोस्टमार्टम के बाद शाम चार बजे राजू खां का शव रामनगर पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। इलाके में फोर्स बढ़ा दी गई। शाम पांच बजे उसका शव कब्रिस्तान में दफनाया गया।

भांजे को बचाने में मामा ने गवांई जान

राजू खान आटो चला कर प्रतिदिन  रात नौ बजे के बाद  घर लौटता था। आटो रख कर घर जाता था । खाना खा कर पास की एक दुकान पर जा कर चाय पीता इसके  बाद पान खाता फिर  टहलते हुए  अपने घर वापस  आ जाता था । यह उसका रोज का रूटीन था।

संयोग से राजू गुरुवार को  आटो चलाकर  घर जल्दी  चला आया। रात करीब  साढ़े  आठ बजे  चाय की दुकान पर चाय पी रहा था कि इसी बीच किसी ने आकर कहा कि  तुम्हारे भांजे जुनैद को कुछ लोग मारे रहे हैँ।

यह सुनकर राजू मौके पर पहुंच कर बीच बचाव करने लगा। इसी बीच  राजू को भी लोगों ने  चाकू से वार कर जख्मी कर दिया । राजू मूल रुप से भदोही जिले का रहने वाला है । बीस वर्षों  से वह रामनगर  मे  रहकर आटो चलाता था । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed