{"_id":"5d0394f28ebc3e75c425e2ba","slug":"one-person-died-three-injured-bike-collided-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया : ओवरटेक करने के चक्कर में आपस में भिड़ी दो बाइक, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलिया : ओवरटेक करने के चक्कर में आपस में भिड़ी दो बाइक, एक की मौत, तीन घायल
Fri, 14 Jun 2019 06:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 14 Jun 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक शख्स की शुक्रवार को बाइक से टक्कर हो जाने से मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव निवासी मुहम्मद कलीम(35) हीरो होंडा बाइक से सैदपुर की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गुरेरा गांव के पास रोड पर ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से बुलट आ गई। जिससे दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मुहम्मद कलीम की मौके पर मौत हो गई। बुलट पर सवार मनियारपुर सकलडीहा निवासी ओमप्रकाश तिवारी(40) पियूष तिवारी(28), कामेश्वर तिवारी(48) तीनों लोग घायल हो गए। ये तीनों बाइक से सैदपुर औड़िहार रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने फौरन एंबुलेंस को सूचना दी। इसी दौरान घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर पहुंची बलुआ थाना पुलिस ने मृत युवक के परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर मृतक के पिता मुहम्मद इस्लाम और परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन