{"_id":"58ff76824f1c1b0b71c0ccf9","slug":"one-more-accused-of-varanasi-robbrey-is-surrender-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी डकैती कांडः मास्टमाइंड के बाद उसके साथी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी डकैती कांडः मास्टमाइंड के बाद उसके साथी ने कोर्ट में किया सरेंडर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय ने सलमान को जेल भेज दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के ठठेरी बाजार मोड़ स्थित सर्राफ संजय अग्रवाल की दूकान में पड़ी डकैती के अभियुक्त इनामी बदमाश सलमान उर्फ पप्पू नाटे ने मंगलवार को एडीजे (द्वितीय) डीसी सामंत की कोर्ट में हत्या के प्रयास के पुराने मामले की जमानत तुड़वाकर सरेंडर कर दिया।
न्यायालय ने सलमान को जेल भेज दिया है। उधर, इसी डकैती के मामले में पूर्व में सरेंडर करने वाले मुख्य अभियुक्त फैजान को जिला जेल से पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर ले लिया है। फैजान ने भी कोर्ट में सरेंडर किया था।
बीते आठ अप्रैल को सर्राफ संजय की दूकान की डकैती के मामले में वांछित इनामी सलमान सहित अन्य चार बदमाशों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी। पुलिस का बढ़ता दबाव देख सलमान कोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
24 जून 2008 को चौक थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में सलमान के जमानतदार सप्तसागर निवासी पुन्ना ने अपना जमानत बंधपत्र वापस लेने की अपील की जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
उधर, चौक पुलिस ने बताया कि फैजान को कोलकाता, मुंबई और मध्य प्रदेश के रीवा ले जाकर लूटे गए जेवरात और डकैती में प्रयुक्त असलहे बरामद किया जाएगा।